महोबा में PWD गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बुंदेलखंड के योगी अर्पित दास महाराज ने युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता, पूर्वजों और गुरुओं के आशीर्वाद से युवा संस्कारों में मजबूती पाएंगे। युवाओं को नशा मुक्त रहने और देश की विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।