महोबा: महोबा में राजपूत ढाबा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित तीन घायल, पति को हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 सियावन निवासी 50 वर्षीय नत्थू, उसकी 40 वर्षीय पत्नी प्यारी व 19 वर्षीय पुत्री ज्योति तीनों बाइक में सवार होकर एक शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी राजपूत ढाबा के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में पति पत्नी और पुत्री तीनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने पति को हायर सेंटर रिफर कर दिया है।