चकिया: चकिया पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा, सरगना गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी अभिरक्षा में
चकिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मारपीट कर लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। बताया जा रहा है कि 31 मार्च की शाम बैरा पहाड़ी के पास बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट की और करीब 28 हजार रुपये लूट लिए, साथ ही ऑनलाइन भी पैसे ट्रांसफर करवा लिए थे।