Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
vishalmaninitu
No video available
1
बस्ती: Balediha me hai #अमेज़न
Basti, Basti
| Jun 21, 2023
#अमेज़न
#other
MORE NEWS
Basti, Basti | Jun 13, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 जून 2026 '112 डायल करो, मदद हाजिर है': बस्ती पुलिस का रिस्पांस टाइम बना प्रदेश में मिसाल, 3 मिनट 47 सेकंड में पहुंच रही मदद रेंज व जोन में पहला, प्रदेश में दूसरा स्थान; 1 मिनट 52 सेकंड में मदद पहुंचाने वाले पीआरवी कर्मी सम्मानित '112 डायल करो, मदद हाजिर है' का स्लोगन अब बस्ती पुलिस की पहचान बन गया है। यूपी-112 बस्ती ने आपातकाल में कॉलर व पीड़ित को औसतन मात्र 3 मिनट 47 सेकंड में पुलिस सहायता पहुंचाकर मई 2026 में रेंज व जोन में पहला तथा प्रदेश के 75 जनपदों में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुलिस की इस रफ्तार ने जनता का भरोसा और मजबूत किया है। 1:52 मिनट का रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में हुई समीक्षा में सामने आया कि पीआरवी UP 32 DG 5517 के हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार व होमगार्ड चालक बृजभूषण भट्ट ने औसतन मात्र 1 मिनट 52 सेकंड में मौके पर पहुंचकर पीड़ित को मदद पहुंचाई। यह समय प्रदेश में सबसे तेज रिस्पांस में से एक है। पीआरवी UP 32 DG 9526 के कांस्टेबल नीरज यादव ने शत-प्रतिशत कॉलरों को संतुष्ट कर मिसाल कायम की। दोनों पीआरवी के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 'जनता से सद्व्यवहार, यही हमारी पहचान' गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला हुई। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि '112 डायल करो, मदद हाजिर है' सिर्फ स्लोगन नहीं, बस्ती पुलिस का संकल्प है। कर्मियों को रिस्पांस टाइम और बेहतर करने, पीआरवी साफ-सुथरी रखने, वर्दी में रहने व जनता से मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में तय हुआ कि ROIP हर इवेंट की मॉनिटरिंग करेंगे। गंभीर घटनाओं की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। मौके की वीडियोग्राफी व ATR में पूरी कार्रवाई विस्तार से दर्ज करना अनिवार्य होगा। रात्रि में हूटर लाइट का प्रयोग व वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार कार्यशाला और कंट्रोल रूम की निगरानी से बस्ती का रिस्पांस टाइम टॉप पर पहुंचा है। खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत -
Basti, Basti | Jun 12, 2026
जनपद बस्ती उत्तर, प्रदेश 12 जून 2026 सेवा, संस्कार, सुशासन': केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बस्ती में प्रबुद्ध जन संवाद, BJP जिलाध्यक्ष बोले- कर सुधार से बढ़ा जनता का विश्वास राज्य कर कार्यालय में व्यापारी संवाद, उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने गिनाईं GST 2.0 की उपलब्धियां भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" विषय पर जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राज्य कर कार्यालय सभागार में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र को बुके भेंट कर किया। स्वागत संबोधन में उपायुक्त यादव ने कहा कि देश कर सुधार के माध्यम से अधिकाधिक राजस्व संग्रह कर सुशासन और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर प्रणाली को सरल व सुगम बनाने से व्यापारी तथा आमजन का शासन व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने GST की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पंजीयन, व्यापारी दुर्घटना बीमा, रिटर्न तथा GST 2.0 के व्यापक सुधारों पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पारदर्शी कर प्रणाली से व्यापार करना अब पहले से आसान हुआ है। '12 साल में विकास बना इतिहास' मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डिजिटल इंडिया, विकसित भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा-"लोकतंत्र जब जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ता है, तब विकास इतिहास बन जाता है।" कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उपेन्द्र यादव ने किया। संवाद में जगदीश अग्रहरी, सुभाष शुक्ल, सुनील गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ल, शीतला पटेल, विश्वनाथ सोनी, आशुतोष राय, अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव, शशांक सोनी सहित अनेक व्यापारी व प्रबुद्धजन मौजूद रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 12, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 जून 2026 ऑपरेशन साथ-साथ' से बसी 3 परिवारों की उजड़ी गृहस्थी, महिला थाना पुलिस ने कराया पति-पत्नी में समझौता महिला थानाध्यक्ष डा0 शालिनी सिंह की पहल से मिटी दूरियां, तीनों जोड़े राजी-खुशी लौटे घर "आपरेशन साथ-साथ: टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल" के तहत महिला थाना बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महीनों से अलग रह रहे तीन पति-पत्नी जोड़ों के बीच चले आ रहे मनमुटाव को दूर कर पुलिस ने उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया। महिला थाने में सुलह-समझौते के बाद तीनों परिवारों को राजी-खुशी विदा किया गया। ऐसे जुड़े बिछड़े परिवार पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में 12 जून 2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में यह पहल की गई। थाने पहुंचे तीनों मामलों में पति-पत्नी के बीच विभिन्न कारणों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था। रिश्ते इतने खराब हो चुके थे कि दोनों पक्ष महीनों से अलग रह रहे थे और साथ नहीं रहना चाहते थे। थानाध्यक्ष व महिला पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग लाई रंग प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह, म0हे0का0 शांति यादव व का0 एकता सिंह ने दोनों पक्षों को अलग-अलग और एक साथ बैठाकर काउंसलिंग की। घंटों समझाने-बुझाने और अथक प्रयास के बाद तीनों जोड़ों के बीच की गलतफहमियां दूर हुईं। आखिरकार पति-पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना में विधिवत सुलह-समझौता कराया गया। इन परिवारों की बसी गृहस्थी 1. काजल उर्फ आराधना पत्नी पवन कुमार, निवासी खैराठी, थाना मुंडेरवा, बस्ती 2. सातले आलम पत्नी रहमतूल्लाह हसन, निवासी मंगल बाजार, थाना पुरानी बस्ती, बस्ती 3. प्रियंका पांडेय पत्नी रंजीत, निवासी बल्डीहा दल, थाना सिरौली, देवरिया सुलह के बाद तीनों जोड़ों के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने महिला थाना पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया। पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना टीम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि टूटते परिवारों को जोड़ना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 12, 2026
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 12 जून 2026 मोहर्रम पर दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब: पुरानी बस्ती थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ बोले- भाईचारे से मनाएं त्योहार धर्मगुरुओं व ताजियादारों से सौहार्द की अपील, पुलिस-प्रशासन ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आगामी मोहर्रम त्योहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना पुरानी बस्ती परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित हुई। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती भी मौजूद रहे। भाईचारा बस्ती की पहचान':सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा- *"बस्ती की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे प्रदेश में मिसाल है। मोहर्रम का त्योहार हम सब मिलकर एकता और शांति के साथ मनाएंगे।" गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने शासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। बताया गया कि जुलूस के रूट, ताजिया रखने के स्थान व ऊंचाई पूर्व निर्धारित रहेगी। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:सीओ सदर ने भरोसा दिलाया कि त्योहार पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स व सीसीटीवी से निगरानी होगी। धर्मगुरुओं व मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने भी पुलिस-प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि मोहर्रम का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे का पैगाम देता है। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 12, 2026
बस्ती: Balediha me hai #अमेज़न - Basti News