रेवदर: रेवदर की मंडार बनी नई पंचायत समिति, 23 ग्राम पंचायतें शामिल, पूर्णगठन के बाद रेवदर में 31 पंचायतें रहेंगी
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग ने रेवदर पंचायत समिति के पूर्णगठन पूनसीमांकन और नवसृजन की अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिसूचना के तहत मंडार को एक नई पंचायत समिति बनाया गया और यह निर्णय राजस्थान पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत मिली और शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया गया है इस प्रक्रिया से पहले जिला कलेक्टर को प्रस्ताव भी भेजा था