जिले में भगवान सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को किला वार्ड स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान सहस्त्रबाहु की प्राचीन प्रतिमा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद महाराजपुर के स्टेशन रोड स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में पुष्पों से साज-सज्जा कर विशेष पूजा एवं कथा वाचन किया गया।