केकड़ी: नक्शा बनाने और निर्माण की देखरेख के नाम पर ₹1.21 लाख की धोखाधड़ी, केकड़ी शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
Kekri, Ajmer | Jun 1, 2026 केकड़ी शहर में मकान का 3D नक्शा बनाने व निर्माण कार्य की देखरेख करने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹1.21 लाख रुपए हड़पने व धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया,सोमवार दोपहर 12 बजे शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार तसवारिया निवासी भागचन्द जाट ने थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की।