ऊंचाहार: मिर्जापुर के एहारी टेल के पास नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के मिर्जापुर एहारी टेल के पास शारदा सहायक नहर में गुरुवार की दोपहर, एक महिला का शव स्थानीय लोगों को बहता हुआ दिखाई दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई,महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बतायी जा रही है और शव एक सप्ताह पुराना है।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।