पुलिस ने एक जने को तेज धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर बाद 1 बजे ए एस आई रणवीर सिंह ने नाथवाना रोड से पारस निवासी वार्ड एक को पकड़कर उसके पास से एक तेज धारदार हथियार कापा बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला आर्म्स एक्ट में दर्ज किया है।