एटा: सामने आ रहे वाहन को बचाने के कारण बाइक फिसली बाइक सवार दो लाइनमैन युवक हुए गंभीर घायल कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला।
Etah, Etah | May 18, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव कमसान समीप सामने आ रहे बहन को बचाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक सवार राजाराम पुत्र जमुना प्रसाद निवासी सरदलगढ़ सोबरन पुत्र हाकिम सिंह निवासी दलेलपुर दोनों बाइक सवार लाइनमैन गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों घायलों को। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।