धनवार: बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा सहरपुरा गांव, ग्रामीणों ने प्रशासन से पहल की मांग की
धनवार प्रखंड के निमाडीह पंचायत के सहरपुरा गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली गंभीर समस्या बन गई है। लगभग 1200 की आबादी वाले इस गांव में तपती गर्मी में भी सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव बना रहता है, जिससे जनजीवन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन प्रभावित हो रहे हैं।