लाडपुरा: कोटा में चली गोलियां: युवक ने युवती वकील को गोली मारी, फिर खुद को भी मारी गोली, युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक
Ladpura, Kota | Jul 12, 2025 कोटा शहर में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने वकील युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और कोटा मेडिकल कॉलेज में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक करण गुर्जर और घायल युवती पूर्वा शर्मा के बीच पिछले तीन वर्षों से जान-पहचान थी। शु