लाडपुरा: कोटा के उद्योग नगर थाने के 500 मीटर दूर चंद्रशेखर अफॉर्डेबल कॉलोनी में 14 वाहन चोरी, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
Ladpura, Kota | Jul 11, 2025 उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर अफॉर्डेबल हाउसिंग योजना में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब तक इस इलाके से 14 गाड़ियों की चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह योजना उद्योग नगर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे