लाडपुरा: जर्जर स्कूल भवन, अवैध फीस और फर्जी प्ले स्कूलों के खिलाफ भाजपा नेता नायक की अगुवाई में डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन
Ladpura, Kota | Jul 11, 2025 सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गुमानपुरा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे। वहां डीईओ के.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने समस्याओं को तत्काल सुलझाने की मांग की। राकेश नायक ने कहा कि शिक्षा किसी भी व