बलौदा: करमा गांव के प्राथमिक शाला में बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के करमा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सिर पर पानी से भरे बर्तन उठवाए जाने से अब जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।