ललितपुर: ग्राम जरावली निवासी व्यक्ति ने अपने नाम पर फर्जी लोन निकालने का लगाया आरोप, जिला अधिकारी कार्यालय में की शिकायत
थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरवाली में रहने वाले पीड़ित के द्वारा बताया गया है कि उसके नाम पर फर्जी तरीके से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऐप के माध्यम से लोन निकाल लिया गया है जब प्रार्थी ने अपनी सिविल चेक कराई तो पता चला कि उसके नाम पर पहले से ऐप के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 4472 रुपए का लोन लिया है।पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।