कांके: रांची में महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा का प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय का किया घेराव
Kanke, Ranchi | Apr 20, 2026 रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ हुई बलात्कार की घटना और नामकुम में नाबालिक बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रांची एसएसपी ऑफिस का घेराव किया सैकड़ो की संख्या में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटी और वहां से आक्रोश मार्च करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंची.