पन्ना: ग्राम लुधनी में शराबी पति की हैवानियत: पत्नी के सिर पर लकड़ी से हमला, जान से मारने की धमकी
Panna, Panna | Apr 7, 2026 पन्ना के लुधनी गांव में शराब की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। नशे में धुत पति नंदकिशोर दीक्षित ने अपनी पत्नी राधिका पर लकड़ी के पटे से जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।