संग्रामपुर: तीज, गणेश चतुर्थी व चौठ चंद्र को लेकर संग्रामपुर बाजार में उमड़ी भीड़
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी एवं चौठ चंद्र पर्व को लेकर सोमवार को संग्रामपुर बाजार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री, फल, मिठाई, कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। अस्थायी व स्थायी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु व अखंड सुहाग की काम