धनौरा: शुक्रवार सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक मंडी धनौरा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
धनौरा। स्थानीय विद्युत वितरण उपखंड के अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धनौरा में शुक्रवार को 11 केवी पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की विद्युतापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। बताया कि पैनल बदलने का कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं बेहतर बनाने।