सिकंदरा: बरौर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को राजस्थान से किया गिरफ्तार
कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना बरौर में 29 मार्च 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 24/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तह