अनूपपुर: ग्राम लतार के वार्ड 15 में निकला काला विषैला सांप, सर्प प्रहरी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
ग्राम लतार के वार्ड क्रमांक 15 में शुक्रवार को एक काला विषैला सर्प दिखाई देने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सर्प को देखते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए सर्प प्रहरी नान दादू केवट को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित तरीके से सर्प का रेस्क्यू किया।