आरोन: आरोन थाना पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर पकड़े, चोरी की एक बाइक की बरामद
आरोन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर दो लोग पकड़े हैं। 1 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, फरियादी अरविंद रघुवंशी निवासी पुरी कॉलोनी आरोन ने 24 जून को शादी समारोह में रघुवंशी धर्मशाला के बाहर से बाइक चोरी की रिपोर्ट की। बीती रात दो चोर राहुल ओझा और राजू ओझा निवासी आरोन को गिरफ्तार किया, दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है।