मगरलोड: मगरलोड पुलिस की कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री करते युवक गिरफ्तार
अवैध शराब की बिक्री करते हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस सूत्रों ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि मगरलोड का युवक उत्तम निषाद ग्राम बेलरदोना शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था जहां सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके में पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से 17 नग अवैध शराब जप्त कर आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है