लूनकरनसर: जैतपुर चौकी के आगे नाकेबंदी के दौरान कार से बरामद हुई अफीम, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर महाजन पुलिस ने अवैध मादक प्रदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि जैतपुर पुलिस चौकी के आगे नाकाबंदी चल रही थी। उस दौरान कार से अफीम बरामद की।