कैथल: सीआईए-1 पुलिस ने 21 किलो गांजा सप्लाई करने वाले दो सप्लायर काबू किए
कैथल में 21 किलो गांजा फूल पत्ती सप्लाई के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने दो मुख्य सप्लायरों सोमनाथ और राजेंद्र को काबू कर लिया। टींकू के कब्जे से गांजा बरामद होने के बाद की गई जांच में दोनों सप्लायरों का पता चला। दोनों आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।