बाह: अटेर-नंदगांव घाट पुल चालू कराने के लिए किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
बाह क्षेत्र में मध्य प्रदेश के अटेर और उत्तर प्रदेश के नंदगांव घाट को जोड़ने वाले नवनिर्मित पक्के पुल पर आवागमन शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नदगवां चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के बैनर तले आयोजित धरने में किसान, व्यापारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि करोड़ों की लागत से पुल तै