ऑपरेशन सिंदूर के बाद अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं जीतेन्द्र मिश्रा?
39 साल तक आसमान में देश की सेवा करने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा अब अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में अहम भूमिका निभाएंगे।
भारतीय वायुसेना में लंबी और महत्वपूर्ण सेवा के बाद उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं—आखिर मंदिर ट्रस्ट को एक पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की जरूरत क्यों पड़ी?
जीतेन्द्र मिश्रा का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से चर्चा में है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की दिशा में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से जुड़े कमान स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
मिश्रा ने करीब 39 वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवा की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उन्होंने 1986 में फाइटर पायलट के तौर पर वायुसेना ज्वाइन की और अपने करियर में फाइटर स्क्वाड्रन की कमान, एयरबेस की जिम्मेदा