कुकड़ू: तिरूलडीह में 250 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, टैबलेट व छात्रवृत्ति प्रदान
कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत भवन में बुधवार को रामन्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित रामन्या प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा के सम्मान समारोह में जिले के करीब 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सफल विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट, छात्रवृत्ति राशि, सम्मान पत्र तथा एक वर्ष की निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा का लाभ दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्