गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में 'चोर-चोर' के शोर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ा
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गाँव में चोर चोर के हल्ला के दौरान बुधवार की अहले सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति को एकजुट ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे ग्रामीणों की नजर गांव में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, व्यक्ति दुकानों में पैसे रखने वाले गल्ले को हाथ में लिया हुआ था और ग्रामीणों को देखकर उसे लेकर भागने लगा।।