दुधि: झारोखुर्द गांव में महिला को करैत सांप ने काटा, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में सोमवार सुबह हैंडपम्प की मरम्मत के दौरान समरसेबल निकालते समय करैत सांप के काटने से एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी जितेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर के पास के हैंडपम्प की मरम्मत करा रही थीं।