हरदोई: कलेक्ट्रेट में डीएम ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, बोले-प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2024 कलेक्ट्रेट में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया में लगे हुए विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी ईआरओ को निर्देशित किया कि इपिक वितरण के कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।