हरदोई: कोतवाली देहात के मंगली पुरवा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, आधार से हुई शिनाख्त
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2024 शुक्रवार की सुबह करीब 74 वर्षीय एक बुज़ुर्ग मंगली पुरवा ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था,उसी बीच उधर से निकली ट्रेन की चपेट मे़ आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने उसकी जामा तलाशी ली,उस दौरान बुज़ुर्ग के पास अंबाला से हरदोई स्टेशन तक का रेल टिकट और आधार कार्ड मिला,आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त चन्द्रशेखर निवासी पुहेता थाना नैमिषारण्य ज़िला सीतापुर हुई।