गायघाट: लोमा पंचायत में पीडीएस विक्रेता पर सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी करने का लगा आरोप, कई अनियमितताओं की हुई पुष्टि
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड की लोमा पंचायत के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता पर सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी करने के मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे में थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।