ऊंचाहार: जगतपुर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया
बुधवार को देश भर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया, इस दौरान जगह जगह कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।ऊँचाहार क्षेत्र के जगतपुर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की और भंडारा भी हुआ।