ग्वालियर गिर्द: शादी समारोह में दोस्तों को शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
शादी समारोह में एक युवक की उसके ही परिचितों ने सिर्फ इसलिए जमकर मारपीट की, क्योंकि उसने शराब एवं सिगरेट के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 3 लोगों को नामजद किया गया है। घायल अंकित गुप्ता ने बताया कि दानाओली में उसके घर के पास रहने वाले हैं सागर चौधरी की शादी नई सड़क पर आयोजित थी।