भोरे: नारायण पुर गांव में 6 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी पिता को जेल भेजा गया, भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास नारायण पुर गांव में 6 वर्षीय मासूम पुत्र के कत्ल के आरोपी पिता को शनिवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद हिमांशु के शव को दफना दिया गया। घटना के बाद लोगों के जेहन में अभी भी सवाल है की आखिर पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया।