शेखपुरा: जिले के सुगिया एवं मुरारपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा गुड़ किया विनष्ट
सुगिया एवं मुरारपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में छुपा कर रखे गए 2000 किलो जावा गुड़ बरामद किया गया। जिसे घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। उत्पाद निरीक्षक ने बताया दोनों गांव में छापेमारी कर 2000 किलो जावा गुड़ बरामद किया गया। जिसे विनष्ट किया गया, उन्होंने कहा छापेमारी लगातार जारी रहेगा।