शेखपुरा: वाहन चेकिंग के दौरान अफरडीह गांव के समीप महुली थाने की पुलिस ने चार लोगों को 5 लाख57900 के साथ हिरासत में लिया जांच जारी
लोकसभा चुनाव में धन बल पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में महुली थाने की पुलिस ने जिले के नवादा - शेखपुरा बॉर्डर के समीप अफरडीह गांव के पास चार लोगों को 5 लाख 57 हजार 900 रुपये के साथ पकड़ा है। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व महुली थाना अध्यक्ष जल भारत राय ने किया।