हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र के मैनावाली गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने ढाई लाख रुपए नकद व आधा किलो चांदी चुराई
टाउन थाना क्षेत्र के मैनावाली गांव स्थित हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मैनावाली गांव निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र हरिराम बिश्नोई, जो हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हैं।