इस वर्ष नवंबर–दिसंबर में पंचायत चुनाव होने के आसार को लेकर अभी से ही गांवों में चुनावी माहौल बनने लगा है। हालांकि चुनाव में अभी पांच-छह महीने का समय शेष है, लेकिन पंचायतों में समाजसेवियों की सक्रियता तेजी से बढ़ती दिख रही है। इससे रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।