चंदिया: जटवार मोहल्ले में महिला से डंडे से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
चंदिया नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम जटवार, वार्ड क्रमांक 01 में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता विसरती कोल के साथ गांव के ही जगीरा कोल ने गंदी गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में महिला के हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 120/26 दर्ज