बंशीधरनगर (नगर उंटारी): दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज, श्री बंशीधर नगर पुलिस जांच में जुटी
श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रमाकांत भुइयां की पत्नी रूना प्रतिमा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज