Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
No video available

आज राजपुरा माइनर के बिलकुल जर्जर हो चुके 41726 लेफ्ट सिंचाई खाल का दोबारा नवनिर्माण करवाने के लिए सर्वे व लेवलिंग करवाई

Sirsa, Sirsa | Dec 15, 2023

MORE NEWS

Sirsa Today Newspaper
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें 
#SirsaToday
#sirsanews 
#EveningNews
#SawanRainSirsa 
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar 
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana 
#ForestDepartmentHaryana

Sirsa Today Newspaper Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana

Sirsa, Sirsa | Jul 17, 2026

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  सिरसा सेंटर का NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन, 16 छात्रों ने हासिल की उत्कृष्ट रैंक

सिरसा।
NEET UG 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के सिरसा सेंटर के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की प्रभावशीलता को सिद्ध किया है।
 सिरसा सेंटर की हंशिका ने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 60 हासिल करते हुए सेंटर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हार्दिक सिंगला ने 673 अंक के साथ AIR 425, सुरुचि सिंगला ने 645 अंक के साथ AIR 1882, रुहान गर्ग ने 635 अंक के साथ AIR 2876 तथा देवाग्या ने 632 अंक प्राप्त कर AIR 3269 हासिल की। इसके अलावा श्रुति ग्रोवर (624 अंक, AIR 4360), सौम्या गगनेजा (617 अंक, AIR 5690), लक्षय गुप्ता (615 अंक, AIR 6052), वंश वर्मा (597 अंक, AIR 10938), मनीष (595 अंक, AIR 11698), तन्वी (591 अंक, AIR 13180), संजना मक्कड़ (585 अंक, AIR 15693), सुहाना बिश्नोई (585 अंक, AIR 15808), सौरव (581 अंक, AIR 17572), गंगा सिंह (576 अंक, AIR 20132) तथा लक्षिका (576 अंक, AIR 20148) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।
 सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अभिभावकों के सहयोग और आकाश के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। छात्रों ने कहा कि नियमित टेस्ट, समय-समय पर मिले फीडबैक और कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। इस अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल हैड विकास फुटेला ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और श्रेष्ठ अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने करियर के लक्ष्यों को हासिल कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी सिरसा सेंटर के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
 गौरतलब है कि NEET UG 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने देशभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 तथा 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया, जिससे मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आकाश की अग्रणी पहचान और मजबूत हुई है।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड सिरसा सेंटर का NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन, 16 छात्रों ने हासिल की उत्कृष्ट रैंक सिरसा। NEET UG 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के सिरसा सेंटर के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की प्रभावशीलता को सिद्ध किया है। सिरसा सेंटर की हंशिका ने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 60 हासिल करते हुए सेंटर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हार्दिक सिंगला ने 673 अंक के साथ AIR 425, सुरुचि सिंगला ने 645 अंक के साथ AIR 1882, रुहान गर्ग ने 635 अंक के साथ AIR 2876 तथा देवाग्या ने 632 अंक प्राप्त कर AIR 3269 हासिल की। इसके अलावा श्रुति ग्रोवर (624 अंक, AIR 4360), सौम्या गगनेजा (617 अंक, AIR 5690), लक्षय गुप्ता (615 अंक, AIR 6052), वंश वर्मा (597 अंक, AIR 10938), मनीष (595 अंक, AIR 11698), तन्वी (591 अंक, AIR 13180), संजना मक्कड़ (585 अंक, AIR 15693), सुहाना बिश्नोई (585 अंक, AIR 15808), सौरव (581 अंक, AIR 17572), गंगा सिंह (576 अंक, AIR 20132) तथा लक्षिका (576 अंक, AIR 20148) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अभिभावकों के सहयोग और आकाश के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। छात्रों ने कहा कि नियमित टेस्ट, समय-समय पर मिले फीडबैक और कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। इस अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल हैड विकास फुटेला ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और श्रेष्ठ अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने करियर के लक्ष्यों को हासिल कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी सिरसा सेंटर के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। गौरतलब है कि NEET UG 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने देशभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 तथा 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया, जिससे मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आकाश की अग्रणी पहचान और मजबूत हुई है।

Sirsa, Sirsa | Jul 17, 2026

मासूमियत की मुस्कान और अपनापन का पल
 देहरादून में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नन्हीं बालिका से मुलाकात की, उसका हाल पूछा और प्यार से चॉकलेट दी। बच्ची की मासूम बात ने इस खूबसूरत पल को और यादगार बना दिया। छोटे-छोटे संवाद ही कभी-कभी बड़ी खुशियां दे जाते हैं।

मासूमियत की मुस्कान और अपनापन का पल देहरादून में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नन्हीं बालिका से मुलाकात की, उसका हाल पूछा और प्यार से चॉकलेट दी। बच्ची की मासूम बात ने इस खूबसूरत पल को और यादगार बना दिया। छोटे-छोटे संवाद ही कभी-कभी बड़ी खुशियां दे जाते हैं।

Sirsa, Sirsa | Jul 17, 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन पर चौटाला परिवार में सियासी होड़
- जंतर-मंतर पहुंचने को लेकर JJP और इनेलो आमने-सामने, दुष्यंत-दिग्विजय और अर्जुन चौटाला ने जताया समर्थन

सिरसा। 
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने को लेकर चौटाला परिवार की दोनों राजनीतिक पार्टियों जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच सियासी सक्रियता तेज हो गई है। इनेलो के रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने गुरुवार रात वीडियो जारी कर दावा किया कि उनकी पार्टी ने सबसे पहले वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे। इसके बाद इनेलो की ओर से दोपहर 2 बजे पहुंचने का कार्यक्रम जारी किया गया। कुछ ही देर बाद जजपा ने भी सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे ही घोषित कर दिया। इसके बाद इनेलो ने समय बदलकर शाम 4 बजे का कार्यक्रम जारी किया। हालांकि शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने भाई दिग्विजय चौटाला के साथ अर्जुन चौटाला के पहुंचने से पहले ही धरना स्थल पर पहुंच गए। अर्जुन चौटाला शाम करीब 5 बजे के बाद जंतर-मंतर पहुंचे।

दुष्यंत बोले- जनहित की लड़ाई में साथ हैं, 20 जुलाई के संसद मार्च में भागीदारी का ऐलान
 जंतर-मंतर पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए कहा कि जनहित की इस लड़ाई में सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने लंबे समय से संघर्ष किया है और अब उनकी मांगों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। दुष्यंत चौटाला ने सोनम वांगचुक को डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की तस्वीर तथा देवीलाल पर लिखी पुस्तक भी भेंट की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कई घटनाओं के बावजूद सख्त कानून और कार्रवाई को लेकर सरकार ने अपेक्षित कदम नहीं उठाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में हरियाणा की भागीदारी अहम होगी और उनकी पार्टी इस संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी।

अर्जुन चौटाला ने भी दिया समर्थन
 इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला शाम को अपनी टीम के साथ जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर चल रहा यह आंदोलन जायज है। उन्होंने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो आगे भी युवाओं की लड़ाई में साथ देगी और विधानसभा में भी इन मुद्दों को उठाया जा रहा है।
 सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने वाले संगठन को लेकर चौटाला परिवार में पहले भी बयानबाजी हो चुकी है। अर्जुन चौटाला ने खुद को इसका पहला विधायक बताते हुए समर्थन दिया था। इस पर दिग्विजय चौटाला ने तंज कसते हुए कहा था कि इनेलो के पास अब एक विधायक कम हो गया है, क्योंकि उनके एक विधायक ने नई पार्टी को समर्थन दे दिया है। फिलहाल वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने के बहाने चौटाला परिवार की दोनों पार्टियां युवाओं और जनहित के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
..............................

प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे सिरसा के एएसआई की मौत
- जींद से वापसी के दौरान बिगड़ी तबीयत, हिसार के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

सिरसा। 
प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से वापस लौटते समय सिरसा पुलिस के एक एएसआई की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई सुभाष के रूप में हुई है, जो इन दिनों सिरसा पुलिस लाइन में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, एएसआई सुभाष प्रधानमंत्री के जींद दौरे के दौरान लगी वीआईपी ड्यूटी में शामिल थे। सिरसा पुलिस की तीन कंपनियां इस ड्यूटी के लिए जींद भेजी गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वापस सिरसा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
 सिरसा के पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी के लिए सिरसा से तीन कंपनियां भेजी गई थीं, जिनमें एएसआई सुभाष की भी ड्यूटी लगी थी।  पुलिस विभाग में एएसआई सुभाष के निधन की सूचना से शोक की लहर है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
............................................................
कालांवाली में  लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले पंजाब के एक युवक ने निगला जहर
सिरसा।
सिरसा के कालांवाली की एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले पंजाब के एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले 5-6 महीनों से ही वह यहां किराए के मकान में रह रहा था। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई है और वह पंजाब से बठिंडा के अमरपुरा बस्ती का रहने वाला था। सूचना पर मृतक के परिजन पंजाब से कालांवाली पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज करवाए। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। गुरप्रीत पिछले पांच-छह माह पहले सिरसा के कालांवाली में आ गया और यहां कुरंगावाली गांव की एक महिला के साथ संपर्क में आ गया। उसी के साथ कालांवाली मंडी में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
 पुलिस के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह दो बच्चों की मां है। ऐसे में दोनों साथ रहते थे। वीरवार शाम को गुरप्रीत कमरे पर अकेला था और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद महिला उसे ओढा सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां से डॉक्टरों ने उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई निर्मल के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत अपनी पत्नी की मौत के बाद मानसिक परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। महिला भी शव के अंतिम संस्कार तक वहां मौजूद रही।

सोनम वांगचुक के समर्थन पर चौटाला परिवार में सियासी होड़ - जंतर-मंतर पहुंचने को लेकर JJP और इनेलो आमने-सामने, दुष्यंत-दिग्विजय और अर्जुन चौटाला ने जताया समर्थन सिरसा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने को लेकर चौटाला परिवार की दोनों राजनीतिक पार्टियों जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच सियासी सक्रियता तेज हो गई है। इनेलो के रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने गुरुवार रात वीडियो जारी कर दावा किया कि उनकी पार्टी ने सबसे पहले वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे। इसके बाद इनेलो की ओर से दोपहर 2 बजे पहुंचने का कार्यक्रम जारी किया गया। कुछ ही देर बाद जजपा ने भी सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे ही घोषित कर दिया। इसके बाद इनेलो ने समय बदलकर शाम 4 बजे का कार्यक्रम जारी किया। हालांकि शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने भाई दिग्विजय चौटाला के साथ अर्जुन चौटाला के पहुंचने से पहले ही धरना स्थल पर पहुंच गए। अर्जुन चौटाला शाम करीब 5 बजे के बाद जंतर-मंतर पहुंचे। दुष्यंत बोले- जनहित की लड़ाई में साथ हैं, 20 जुलाई के संसद मार्च में भागीदारी का ऐलान जंतर-मंतर पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए कहा कि जनहित की इस लड़ाई में सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने लंबे समय से संघर्ष किया है और अब उनकी मांगों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। दुष्यंत चौटाला ने सोनम वांगचुक को डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की तस्वीर तथा देवीलाल पर लिखी पुस्तक भी भेंट की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कई घटनाओं के बावजूद सख्त कानून और कार्रवाई को लेकर सरकार ने अपेक्षित कदम नहीं उठाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में हरियाणा की भागीदारी अहम होगी और उनकी पार्टी इस संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी। अर्जुन चौटाला ने भी दिया समर्थन इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला शाम को अपनी टीम के साथ जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर चल रहा यह आंदोलन जायज है। उन्होंने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो आगे भी युवाओं की लड़ाई में साथ देगी और विधानसभा में भी इन मुद्दों को उठाया जा रहा है। सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने वाले संगठन को लेकर चौटाला परिवार में पहले भी बयानबाजी हो चुकी है। अर्जुन चौटाला ने खुद को इसका पहला विधायक बताते हुए समर्थन दिया था। इस पर दिग्विजय चौटाला ने तंज कसते हुए कहा था कि इनेलो के पास अब एक विधायक कम हो गया है, क्योंकि उनके एक विधायक ने नई पार्टी को समर्थन दे दिया है। फिलहाल वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने के बहाने चौटाला परिवार की दोनों पार्टियां युवाओं और जनहित के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। .............................. प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे सिरसा के एएसआई की मौत - जींद से वापसी के दौरान बिगड़ी तबीयत, हिसार के निजी अस्पताल में तोड़ा दम सिरसा। प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से वापस लौटते समय सिरसा पुलिस के एक एएसआई की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई सुभाष के रूप में हुई है, जो इन दिनों सिरसा पुलिस लाइन में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, एएसआई सुभाष प्रधानमंत्री के जींद दौरे के दौरान लगी वीआईपी ड्यूटी में शामिल थे। सिरसा पुलिस की तीन कंपनियां इस ड्यूटी के लिए जींद भेजी गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वापस सिरसा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सिरसा के पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी के लिए सिरसा से तीन कंपनियां भेजी गई थीं, जिनमें एएसआई सुभाष की भी ड्यूटी लगी थी। पुलिस विभाग में एएसआई सुभाष के निधन की सूचना से शोक की लहर है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। ............................................................ कालांवाली में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले पंजाब के एक युवक ने निगला जहर सिरसा। सिरसा के कालांवाली की एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले पंजाब के एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले 5-6 महीनों से ही वह यहां किराए के मकान में रह रहा था। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई है और वह पंजाब से बठिंडा के अमरपुरा बस्ती का रहने वाला था। सूचना पर मृतक के परिजन पंजाब से कालांवाली पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज करवाए। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। गुरप्रीत पिछले पांच-छह माह पहले सिरसा के कालांवाली में आ गया और यहां कुरंगावाली गांव की एक महिला के साथ संपर्क में आ गया। उसी के साथ कालांवाली मंडी में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। पुलिस के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह दो बच्चों की मां है। ऐसे में दोनों साथ रहते थे। वीरवार शाम को गुरप्रीत कमरे पर अकेला था और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद महिला उसे ओढा सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां से डॉक्टरों ने उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई निर्मल के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत अपनी पत्नी की मौत के बाद मानसिक परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। महिला भी शव के अंतिम संस्कार तक वहां मौजूद रही।

Sirsa, Sirsa | Jul 17, 2026

प्रधानमंत्री का नन्हे बच्चों से प्रेम...

प्रधानमंत्री का नन्हे बच्चों से प्रेम...

Sirsa, Sirsa | Jul 17, 2026