बलियापुर: परसबनिया में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
बलियापुर के परसबनिया शिव मंदिर प्रांगण में रविवार की दोपहर 1:00 बजे निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 लोगों की नेत्र जांच की गई और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवा एवं चश्मा प्रदान किया गया। मोतियाबिंद के 20 मरीज पाए गए, जिनका मुफ्त आपरेशन किया जाएगा।