पत्थलगांव: बगीचा बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालत में मिली मजदूर की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी
जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 बस स्टैंड के पास थापा घर के पीछे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बगीचा में बोरा ढोने का कार्य करता था। उसकी पहचान कुंवर उर्फ बोया निवासी झगरपुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू