सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने मंडी क्षेत्र से 300 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों नदीम पुत्र इनाम, शाहरुख पुत्र फैमीद हसन को बेहट रोड पर इन्डेन गैस एजेंसी के पास खाली प्लॉट से बुधवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया। नदीम के कब्जे से 160 ग्राम और शाहरुख से 140 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।