दुमका: दुमका के जामा थाना पुलिस ने 32 वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Dumka, Dumka | Apr 6, 2024 जामा थाना पुलिस अभियान चलाकर लगातार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। 32 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार डुलु पुजहर एवं शूकर पुजहर को थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है।