दुमका: काठीकुंड के समीप पशु को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक चालक और सवार दोनों घायल, दुमका के PJMCH में भर्ती
Dumka, Dumka | Apr 6, 2024 दुमका जिला के काठीकुंड थाना के काठीकुंड के समीप पशु को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए दुमका केफूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल दोनों व्यक्ति बिहार के कहलगांव का रहने वाला है।