डॉ. अंबेडकर नगर: महू: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने मंगेतर की मां को खाई में धक्का देकर की हत्या
इंदौर जिले के महू में एक युवक ने सगाई टूटने की रंजिश में मंगेतर की मां की गहरी खाई में धक्का देकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन घंटे की मशक्कत में 200-250 फीट गहरी खाई से शव निकाला गया। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम बड़गोंदा थाना क्षेत्र के छोटा अमरनाथ इलाके की है। मृतका की पहचान किरण चौबे (36) के रूप में हुई है